Showing posts with label खुशी के ये पल. Show all posts
Showing posts with label खुशी के ये पल. Show all posts

खुशी के ये पल

प्रिय पाठक मित्रो,

कुछ अच्छे समाचार आपके साथ बाँट कर अपनी खुशी में आपको सम्मिलित करना चाहती हूं।

मुम्बई के एक निर्देशक ब्रजभूषन जी ने मेरे ब्ळॉग से 'सूर्यास्त के बाद' कहानी पर भोजपुरी में एक फ़ीचर फ़िल्म बनाने की घोषणा की है। फ़िल्म का नाम 'प्यार के रंग हज़ार' रखा गया है। फ़िल्म की शूटिंग काठ्मांडू तथा सीतामढी में की जाएगी।
मेरे लिए यह एक नई अच्छी शुरुआत है।

'दि संडे इंडियन' पत्रिका ने 4 सितम्बर को 111 शीर्ष की महिला लेखिकाओं का एक विशे्षांक निकाला है। आपको बताते हुए प्रसन्नता है कि मैं भी इन शीर्ष की लेखिकाओं में से एक हूं। पत्रिका के पृष्ठ संख्या 40 पर आप मुझे देख सकेंगे।

अपने लेखन के लिए आप जैसे सुधी पाठकों की उत्साह्वर्द्धक प्रतिक्रियाओं के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगीं।

धन्यवाद
पुष्पा सक्सेना